देवघर के AIILSG कौशल प्रशिक्षण केंद्र में विश्व आदिवासी दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित। युवाओं ने पारंपरिक नृत्य, रैंप वॉक और भाषण से जनजातीय संस्कृति का संदेश दिया।

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (AIILSG) कुंडा, देवघर स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को आदिवासी संस्कृति, परंपरा एवं समृद्ध विरासत को समर्पित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक धरोहर की जीवंत प्रस्तुति दी।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक 'अतांग दरम' (स्वागत) से हुआ। इसके पश्चात प्रशिक्षणार्थियों ने समूह नृत्य के साथ 'डांगनेह' एवं 'डांटा डांग' जैसे पारंपरिक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिनके माध्यम से आदिवासी समाज के प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के गहरे जुड़ाव को दर्शाया गया।

 

आयोजन के दौरान आयोजित रैंप वॉक में सूरज मणि मरांडी, सोनिया मरांडी, अंजलि कुमारी, आकांक्षा कुमारी, किरण सोरेन, प्रकाश टुडू एवं रवि लाल टुडू ने भाग लिया। वहीं अभिमन्यु कुमार एवं अनीता टुडू ने भाषण के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूएनडीपी (UNDP) देवघर के प्रियव्रत मिश्रा एवं शिक्षिका अन्नू टुडू उपस्थित रहे। सेंटर मैनेजर शशांक शेखर सहित संस्थान के सभी अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

 

अतिथियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपनी सांस्कृतिक पहचान और जड़ों को संजोकर रखते हुए आधुनिक शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से आगे बढ़ना आज के समय की मांग है। युवाओं को निरंतर आत्मनिर्भर बनने और समाज तथा राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।

....................................................................................

World Tribal Day Deoghar, AIILSG Deoghar, Deoghar News, Vishwa Adivasi Diwas, UNDP Deoghar, देवघर समाचार, विश्व आदिवासी दिवस