जमुई छात्रा छेड़खानी कांड के मुख्य आरोपी हरेराम यादव का पुराना आपराधिक इतिहास सामने आया है। 50 लीटर अवैध शराब के साथ उसकी गिरफ्तारी का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर।
ए.आलम, जमुई
चर्चित छात्रा के साथ दरिंदगी और अमानवीय हरकत के वायरल वीडियो मामले का मुख्य अभियुक्त हरेराम यादव कोई साधारण अपराधी नहीं है, बल्कि उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी पूर्व में भी अवैध शराब तस्करी के मामले में जेल की हवा खा चुका है, साथ ही अवैध बालू के कारोबार में भी उसकी संलिप्तता की बात सामने आ रही है।
शराब के साथ गिरफ्तारी का लाइव वीडियो आया सामने
मामले के तूल पकड़ने के बीच मुख्य आरोपी हरेराम यादव का अवैध शराब के साथ गिरफ्तारी का एक पुराना लाइव वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 18 जुलाई 2025 का बताया जा रहा है, जो कि मदन रोड स्थित हालिया घटना स्थल के आसपास का ही क्षेत्र है। शराब के साथ आरोपी का यह वीडियो सामने आने के बाद इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया है।
उत्पाद विभाग ने की थी गिरफ्तारी
उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हरेराम यादव को 18 जुलाई 2025 को मदन रोड से एक मोटरसाइकिल पर लादकर ले जाए जा रहे 50 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि बीते 19 सितंबर की शाम मदन रोड स्थित मड़वा पहाड़ी के पास छात्रा के साथ हुई अमानवीय और शर्मनाक हरकत के दो मुख्य अभियुक्तों में शराब तस्कर हरेराम यादव भी शामिल है। पुलिस इस मामले में लगातार दबिश बनाए हुए है और आरोपी के पूरे आपराधिक नेटवर्क की गहराई से छानबीन कर रही है।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822