देवघर के स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए सावन में एक दिन 'शीघ्र दर्शनम्' से नि:शुल्क प्रवेश की तैयारी। जानिए किस दिन और किन शर्तों पर मिलेगी फ्री एंट्री।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
देवघर जिला प्रशासन ने स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष घोषणा की है। बाबा मंदिर के प्रभारी पदाधिकारी रवि कुमार ने जानकारी दी है कि सावन के दौरान देवघर के स्थानीय शिवभक्त भी बाबा मंदिर में जलार्पण कर सकें, इसके लिए उन्हें अगले बुधवार को यह मौका मिल सकता है। वे एक दिन 'शीघ्र दर्शनम्' की फ्री एंट्री से बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे।
प्रमुख बिंदु:
सावन के लिए खास व्यवस्था: सावन में अत्यधिक भीड़ के कारण स्थानीय लोग जलार्पण से वंचित न रहें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
बुधवार का दिन तय : स्थानीय शिवभक्तों के लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया गया है, जिस दिन उन्हें बिना किसी शुल्क के प्रवेश मिलेगा। आम दिनों में इसके लिए प्रति व्यक्ति ₹600 का शुल्क लगता है। हालांकि बाबा मंदिर प्रभारी पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकरी रवि कुमार ने बताया कि अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। जल्द ही इसके लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बता दि
या जाएगा।
आईडी कार्ड अनिवार्य : इस सुविधा का लाभ लेने के लिए देवघर के निवासियों को अपना फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ लाना अनिवार्य होगा।
समय और प्रॉपर गाइडलाइंस: इस फ्री एंट्री के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की जाएगी, जिसकी आधिकारिक और विस्तृत सूचना जल्द ही प्रशासन द्वारा जारी की जाएगी। हो सकता है कि यह सुविघा देवघर के शिवभक्तों को अगले बुधवार को 10 बजे से शाम पांच बजे तक मिल सकता है।
...........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822