देवघर में बरनवाल महिला समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव। हरे व भगवा परिधानों में सजी महिलाओं व बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

  

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।  बरनवाल महिला समिति, देवघर के तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन स्थानीय न्यू ग्रैंड होटल के सभागार में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की जिलाध्यक्ष सरिता बरनवाल ने की। इस अवसर पर समाज की महिलाएं और बच्चे पारंपरिक हरे व भगवा परिधानों में सज-धजकर पहुंचे और सावन के उल्लास में सराबोर नजर आए।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, महाराजा अहिबरन जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया।

 

कई गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मंजू बरनवाल, डॉ. मंजू बैंकर, डॉ. नेहा प्रिया, वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेमलता बरनवाल, नीतू केसरी, डॉ. कल्याणी तथा जसीडीह अध्यक्ष रेखा बरनवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष नीतू बरनवाल, कोषाध्यक्ष संगीता बरनवाल, सचिव नीलम रानी, उपसचिव पूजा बरनवाल तथा श्वेता बरनवाल, शिखा बरनवाल एवं अभिरुचि बरनवाल ने सराहनीय भूमिका निभाई।

 

रंगारंग कार्यक्रमों से मोहा मन

सावन उत्सव के दौरान बच्चों और महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पीहू, नायरा, राशि, आरुषि, तन्वी, संगीता देवी, शिप्रा, मीना देवी, संजू, लक्ष्मी आनंद, इंदू, सरिता, अंजलि, रितु, मधु, बॉबी और नीलम ने नृत्य व संगीत की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्सवमय बना रहा।

 

रिपोर्ट - विकास कुमार

..............................................................................

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822