गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को संसद की संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। पीएम मोदी और गृह मंत्री का जताया आभार। जानिए पूरी खबर।

कंचन क्रांति न्यूज़, देवघर।

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को एक बार फिर संसद में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देशानुसार संसद की महत्वपूर्ण 'संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति' (Committee on Communications and Information Technology) का पुनर्गठन किया गया है, और इस प्रतिष्ठित समिति का चेयरमैन (अध्यक्ष) डॉ. निशिकांत दुबे को बनाया गया है। यह आदेश 26 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गया है।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, मुझे कमिटि का चेयरमैन बनाने के लिए विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का आभार। साथ ही उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में समिति के संसदीय गरिमा का हमेशा पालन करने का संकल्प लिया और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का भी धन्यवाद किया है।

कंगना रनौत समेत कई सांसद समिति में शामिल

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस समिति में लोकसभा से कुल 15 सदस्यों को शामिल किया गया है। डॉ. निशिकांत दुबे के नेतृत्व वाली इस कमिटि में सी.एन. अण्णादुराई, डॉ. रबिंद्र नारायण बेहरा, अनुप संजय धोत्रे, रंजीत दत्ता, मद्दीला गुरुमूर्ति, विजय कुमार हंसदाक, एस. सुपोंगमेरेन जमीर, डॉ. अमोल रामसिंह कोल्हे, पूनमबेन हेमतभाई माडम, अजय कुमार मंडल, जी. कुमार नाइक, शफी परम्बिल, डॉ. एम.के. विष्णु प्रसाद और सांसद कंगना रनौत जैसे प्रमुख नाम बतौर सदस्य शामिल हैं।

..........................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822