देवघर में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में विशिष्ट दत्तक समिति की बैठक हुई। कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर 3 परिवारों ने बच्चों को गोद लिया। पूरी खबर पढ़ें।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में शनिवार को विशिष्ट दत्तक समिति (Specialized Adoption Agency) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सभी वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के उपरांत तीन दंपतियों (परिवारों) को तीन बच्चों को गोद (अडॉप्ट) लेने का अंतिम आदेश प्रदान किया गया।
कानूनी प्रक्रिया के तहत सौंपा गया गोद
बाल कल्याण समिति (CWC) और दत्तक ग्रहण विनियम 2022 (Adoption Regulations 2022) के तहत तय सभी नियमों, सुरक्षा मानकों और कानूनी प्रक्रियाओं का पूर्ण रूप से पालन करते हुए इन बच्चों को गोद लेने की अनुमति दी गई। उपायुक्त के निर्देश पर दत्तक ग्रहण का अंतिम आदेश पारित होते ही इन अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों को एक सुरक्षित और स्नेहिल परिवार (माता-पिता) का सहारा मिल गया।
नियमों के तहत अनाथ बच्चों को लिया जा सकता है गोद
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यदि कोई भी निसंतान या इच्छुक व्यक्ति अनाथ बच्चों को गोद लेना चाहता है, तो वे दत्तक ग्रहण विनियम 2022 के प्रावधानों के तहत निर्धारित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कानूनी रूप से बच्चा गोद ले सकते हैं। जिला प्रशासन ऐसे बच्चों के पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है।
................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822