देवघर पुलिस ने पथरड्डा और पाथरौल क्षेत्र से 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 12 मोबाइल व 13 सिम जब्त किए हैं। आरोपी पीएम किसान योजना और कस्टमर केयर बनकर ठगी करते थे।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 शातिर ठगों को धर दबोचा है। डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो की अगुवाई में साइबर थाना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने पथरड्डा ओपी तथा पाथरौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन और 13 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया गिरोह फ्लिपकार्ट व अमेजन पे का फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर, एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर और गूगल पर 'फोन पे' हेल्प डेस्क तथा 'पीएम किसान योजना' के नाम पर फर्जी एपीके (APK) फाइल भेजकर लोगों के खातों पर साफ-सफाई करता था।
पकड़े गए आरोपियों का ब्योरा
संजीत कुमार दास (21 वर्ष), पिता- प्रमोद महरा, निवासी- चोरमारा, थाना- सारठ (पथरड्डा ओपी) सरोज कुमार दास (21 वर्ष), पिता- हरिकिशोर दास, निवासी- चोरमारा, थाना- सारठ (पथरड्डा ओपी) नितेश कुमार दास (22 वर्ष), पिता- हरिकिशोर दास, निवासी- चोरमारा, थाना- सारठ (पथरड्डा ओपी)
मुन्ना कुमार दास (33 वर्ष), पिता- कारू दास, निवासी- रंगामटिया, थाना- सारठ (पथरड्डा ओपी)
शिवनंदन कुमार (21 वर्ष), पिता- सिकंदर महरा, निवासी- पिपरा, थाना- पाथरौल
अनवर अंसारी (20 वर्ष), पिता- अनाउल मियां, निवासी- रंगा, थाना- पाथरौल
देशभर में जुड़े हैं ठगी के तार
जब्त मोबाइल और सिम कार्ड की तकनीकी जांच से यह खुलासा हुआ है कि इनके आईएमईआई (IMEI) और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध की वारदातों में किया गया है। गिरफ्तार संजीत कुमार दास और सरोज कुमार दास का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और वे पूर्व में देवघर साइबर थाना के दर्ज मामलों (कांड संख्या 68/25 व 136/24) में आरोपी रह चुके हैं।
इस सफल छापेमारी अभियान में साइबर थाना के निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, पथरड्डा ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम और पाथरौल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग की टीम शामिल थी।
...........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822