देवघर नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। पशुधन पोर्टल पर डेटा एंट्री, पशु टैगिंग और मीट शॉप NOC मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
देवघर नगर निगम सभागार में शुक्रवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पशु चिकित्सा शाखा के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत पशुधन पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और वार्ड स्तरीय नोडल पदाधिकारियों (WLNOs) को कड़े निर्देश जारी करते हुए पशुधन डेटा प्रविष्टि के काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी उपलब्ध आंकड़ों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।
इसके अलावा पशुओं की टैगिंग प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द टैग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि टैगिंग और डेटा एंट्री का काम बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके। बैठक में मीट शॉप के अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई, जिस पर नगर आयुक्त ने नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह सहित सभी वार्ड स्तरीय नोडल अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।