देवघर नगर निगम ने राजस्व संग्रह को लेकर विशेष अभियान चलाया। नोडल पदाधिकारी हिमांशु शेखर की टीम ने वार्डों का भ्रमण कर बकायेदारों को तुरंत टैक्स जमा करने और न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
देवघर नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त के निर्देशानुसार शहर में राजस्व संग्रह (टैक्स वसूली) को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नोडल पदाधिकारी हिमांशु शेखर एवं राजस्व निरीक्षक ने विभिन्न वार्डों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
बकायेदारों पर होगी कानूनी कार्रवाई
वार्ड भ्रमण के दौरान निगम अधिकारियों ने सभी बकायेदारों को अपना बकाया होल्डिंग व अन्य टैक्स जल्द से जल्द जमा करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा न करने वाले लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बावजूद यदि बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो संबंधित बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निगम क्षेत्र में राजस्व संग्रह में तेजी लाने और शत-प्रतिशत टैक्स वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
.................................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822