देवघर नगर निगम ने बाबा नगरी को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ा गली और मुख्य बाजार में चलाया सघन सफाई अभियान। संकरी गलियों से हाथ-ट्रॉली द्वारा उठाया गया कचरा।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
बाबा नगरी को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के संकल्प के साथ देवघर नगर निगम लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध पेड़ा गली, मुख्य बाजार और आसपास की संकरी गलियों में निगम के सफाई मित्रों ने सघन स्वच्छता अभियान चलाया।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित सफाई के साथ-साथ तंग गलियों में, जहाँ बड़ी गाड़ियाँ नहीं पहुँच सकतीं, वहाँ हाथ-ट्रॉली के जरिए तुरंत कचरा उठाया गया। निगम का उद्देश्य श्रद्धालुओं और राहगीरों को सुगम आवागमन देना है। नगर निगम ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों पर कचरा न फेंककर डस्टबिन का प्रयोग करें और शहर को सुंदर बनाने में सहयोग दें।

...........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822