रायबरेली के ऊंचाहार में कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने कई गांवों में चौपाल और मार्च निकालकर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। साथ ही बिजली कटौती और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

रविशंकर सिंह, रायबरेली ।

कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत नुक्कड़ सभा, चौपाल और मार्च का आयोजन किया। इस दौरान गौरा ब्लॉक के गोंडा, धीरनपुर, ककोड़ा, कुलियापुर, रसूलपुर, पूरे धौकल सिंह, एकडला, नरहरपुर और डलमऊ ब्लॉक के मटियारा, कूढ़ा चक शगुनपुर, नजरी पुरवा समेत कई गांवों का दौरा किया गया।

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और 'वोट चोर गद्दी छोड़' का नारा:

दौरे के दौरान ग्रामीणों के साथ मिलकर 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारों के बीच चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा देश की जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। हालिया राज्यों के चुनावों में चुनाव आयुक्त के सहयोग से भाजपा पर वोट चोरी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव में यही चर्चा है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा कब देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता जननायक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश की चुनावी व्यवस्था और लोकतंत्र को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में लोकतंत्र को बचाने और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए यह गांव-गांव का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

क्षेत्रीय समस्याओं पर साधा निशाना:

अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र की बदतर स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां के लोग बिजली की अघोषित कटौती से त्रस्त हैं। क्षेत्र में मात्र 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल रही है, जबकि बिजली का बिल हजारों रुपए आ रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसके अलावा किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं और सड़कें टूटी हुई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के चुनाव में ऊंचाहार की जनता इन्हें करारा सबक सिखाएगी।

प्रमुख रूप से उपस्थित लोग

इस कार्यक्रम में गौरा ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित, डलमऊ ब्लॉक अध्यक्ष हरिभान लोधी, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, सचिव मो. फारूखी, पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह, राजू सिंह, अमर यादव, नईमुद्दीन, प्यारेलाल, बच्चन द्विवेदी, प्रधान दीपू सिंह, रामप्यारे जायसवाल, भोला साहू, सोनू सिंह, अमृतलाल गौतम, युवा नेता विकास दिवाकर, अनुराग गुप्ता, ऋतिक जायसवाल, नीतीश यादव, गुड्डू अवस्थी, प्रदीप अग्निहोत्री, उत्तम सैनी, संजीव सोनी, कृष्ण द्विवेदी, पीर मोहम्मद, रमेश पटेल, रमेश कुमार निर्मल, श्रीकेश शुक्ला, अशोक सिंह, राज सिंह, शर्मिला सरोज, रेखा सरोज, महेश सरोज, रमेश मौर्य, सूरज दिनपाल, रामकुमार यादव, गुलाब यादव, दिनेश सिंह, आशीष सिंह, विजय यादव, अनुज कुमार, सूरज पाल नेता, कौशलेंद्र कुमार, महेश सोनी, इंद्र बहादुर सिंह, उत्तम सिंह, सत्यदेव सिंह, राकेश प्रजापति, दशरथ प्रजापति, शेर बहादुर, सुदामा यादव, राम विलास, छोटे सरोज, अरविंद पाल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

.........................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822