देवघर के मोहनपुर और सारवां सीएचसी में मलेरिया कीटनाशी छिड़काव और स्वास्थ्य सेवाओं का क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी ने लिया जायजा। फाइलेरिया और हाइड्रोसील रोगियों के ऑपरेशन को लेकर दिए गए विशेष निर्देश। पूरी खबर पढ़ें कंचन क्रांति न्यूज़ पर।

कंचन क्रांति न्यूज़, देवघर।

 मंगलवार को क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची डॉ. अनिल कुमार द्वारा जिला वीबीडी (VBD) कार्यालय, देवघर के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोहनपुर और सारवां का क्षेत्र भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी मोहनपुर के ग्राम तुंबाबेल में चल रहे मलेरिया कीटनाशी छिड़काव के द्वितीय चक्र का कड़ाई से अनुश्रवण किया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने छिड़काव पंजी, दीवार पर लेखन और दवा का घोल तैयार करने की विधि का बारीकी से अवलोकन किया, जिसमें गुणवत्तापूर्ण छिड़काव कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही, गांव में बुखार पीड़ित और मलेरिया से ग्रसित रोगियों की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 सारवां सीएचसी का निरीक्षण और फाइलेरिया मरीजों पर फोकस: इसके उपरांत, डॉ. अनिल कुमार ने सीएचसी सारवां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, लैब और दवा भंडार कक्ष का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएचसी के अंतर्गत चल रहे मलेरिया कीटनाशी छिड़काव की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करने के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण से संबंधित सेवाओं की उपलब्धता व कमियों की जानकारी ली।

  क्षेत्र में एमटीएस (MTS) की बहाली जल्द कराने का निर्देश देते हुए उन्होंने फाइलेरिया रोगियों को मिलने वाले एमएमडीपी (MMDP) किट समय पर वितरित करने और शेष बचे 61 हाइड्रोसील रोगियों का जल्द से जल्द ऑपरेशन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

  इस निरीक्षण के दौरान जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव, जिला वीबीडी सलाहकार डॉ. गणेश कुमार यादव, डीईओ श्री कांग्रेस मंडल, संबंधित सीएचसी के एमटीएस श्री अखिलेश कुमार तिवारी, एस.आई. श्री मनोज कुमार पाण्डेय, एमपी डब्लू सर्वेश्वर सिंह, पीओसीडी शिवसागर दास एवं ग्रामीण सहिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

...........................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822