देवघर में बीएड कॉलेज के पास सखी सहेली ग्रुप ने धूमधाम से मनाया हरियाली पर्व। हरे परिधानों में सजीं महिलाओं ने केक काटकर अखंड सौभाग्य के त्योहार की खुशियाँ साझा कीं।

विकास कुमार, देवघर।

सावन मास के पावन अवसर पर शुक्रवार को बीएड कॉलेज के समीप 'सखी सहेली ग्रुप' द्वारा हरियाली पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम में शामिल सभी सुहागिन महिलाएं हरे रंग के वस्त्र, बिंदी, चूड़ियां और नेल पॉलिश लगाकर पहुँची थीं, जिससे पूरा माहौल सावन की हरियाली के रंग में रंगा नजर आया। उत्सव के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर खुशियाँ बांटी और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। 

मौके पर रीता चौरसिया ने कहा कि हरियाली तीज सुहागिनों का एक अत्यंत पवित्र त्योहार है, जिसे महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ मनाती हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य महिलाओं ने भी पर्व के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

...........................................................................................

 

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822