सावन की दूसरी सोमवारी : सुबह से कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे डिवाइन पब्लिक स्कूल के शिक्षक और कर्मी

देवघर में सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। बाबा बैद्यनाथ धाम में डिवाइन पब्लिक स्कूल की ओर से कांवरियों के लिए फल, शरबत और दवाइयों का सेवा शिविर लगाया गया।

 

विकास कुमार, देवघर ।

 सावन मास की पवित्र दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अलसुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए लगी रहीं।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय सामाजिक संगठनों, गैर-सरकारी संस्थाओं (NGO), विद्यालयों और आम नागरिकों ने भी कांवरियों और श्रद्धालुओं की सेवा का बीड़ा उठाया। इसी कड़ी में देवघर स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल की ओर से सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ कांवरियों के लिए निःशुल्क खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई।

 

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के शिक्षक और कर्मी सुबह सात बजे से ही श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। शिविर के माध्यम से कांवरियों को फल, ठंडा शरबत, पीने का पानी, चाय और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि लंबी यात्रा से थके-मांदे भक्तों को कुछ राहत मिल सके।

.......................................................................................

Deoghar Sawan Somwari, Baba Baidyanath Dham, Divine Public School Deoghar, Deoghar News, Kanwar Yatra 2026, देवघर समाचार, बाबा बैद्यनाथ मंदिर