राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 10वें दिन देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर 4:23 बजे पट खुलते ही 'बोल बम' के जयघोष के साथ सुव्यवस्थित जलार्पण जारी है।

देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 10वें दिन प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बैद्यनाथ धाम में शिवभक्तों का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह ठीक 04:23 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का सुव्यवस्थित और सुलभ जलार्पण शुरू हो गया।

कल जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,07,713 है। बाह्य अर्घा के माध्यम से 83,769, आंतरिक अर्घा से 1,12,598 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम 11346 से श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। आज कांवरियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

देश के कोने-कोने से आए हजारों कांवड़िए अनुशासित पंक्तियों में खड़े होकर लगातार बाबाधाम की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। पूरा मेला परिसर और कतारबद्ध रूट लाइन 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के भक्तिमय जयकारों से गूंज उठी है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ियों की सुविधा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और निर्बाध जलार्पण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
........................................................................................
श्रावणी मेला 2026, देवघर बाबा धाम, बाबा बैद्यनाथ मंदिर जलार्पण, देवघर समाचार, श्रावणी मेला 10वां दिन, कांवड़ यात्रा 2026

