राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 13वें दिन देवघर में 2.79 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण। कतार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के 13वें दिन बाबा नगरी देवघर में कांवरियों का भारी उत्साह देखने को मिला। अहले सुबह 4:18 बजे मंदिर का पट खुलते ही सुगम जलाभिषेक की शुरुआत हुई। दिनभर में कुल 2,79,156 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए बाह्य अर्घा के माध्यम से 1,51,875 कांवरियों ने जलार्पण किया, जबकि 1,10,986 श्रद्धालुओं ने मंदिर के आंतरिक अर्घा से जल चढ़ाया। इसके अलावा शीघ्र दर्शनम व्यवस्था के तहत 16,295 श्रद्धालुओं ने कूपन के जरिए सुलभ दर्शन का लाभ उठाया।
मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और कतार प्रबंधन के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की चौबीसों घंटे तैनाती रही। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुखद आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे रूट लाइन पर सीसीटीवी कैमरों और दंडाधिकारियों की मदद से पैनी नजर रखी जा रही है।

..........................................................................................
Deoghar Shravani Mela 2026, Baba Baidyanath Dham Jalarpana, Deoghar News, Shravani Mela 13th Day Status, Kanchan Kranti News, Baidyanath Temple Deoghar
