जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों के लिए वरदान बनी पुलिस की ERV 112 टीम। घायलों को सिकंदरा अस्पताल में कराया गया भर्ती। जानिए पूरी खबर।
कंचन क्रांति न्यूज, जमुई।
जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जन्मस्थान मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए लछुआड़ थाना की ERV-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अपनी गाड़ी से सुरक्षित तत्काल इलाज के लिए सिकंदरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और कार्रवाई की जा रही है।
आपातकालीन सहायता के लिए पूरी तरह मुस्तैद है जमुई पुलिस
आमजन की सुरक्षा, आपातकालीन सहायता और त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जमुई पुलिस की ERV-112 सेवा पूरे जिले में पूरी तरह सक्रिय और तत्पर है। जिला प्रशासन संपूर्ण क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना के समय पीड़ित को तत्काल सहायता मिल सके।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822