देवघर श्रावणी मेला 2026 में कांवड़ियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने होटलों की नई रेट लिस्ट जारी की है। जानें देवघर के प्रमुख होटलों के कमरे के किराए और प्रशासन के सख्त नियम।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर:
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां देवघर में जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इस वर्ष श्रावणी मेला 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। मेले के दौरान एक महीने तक प्रतिदिन लाखों तीर्थयात्री और कांवड़िये बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुखद अनुभव को ध्यान में रखते हुए देवघर उपायुक्त (DC) सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने होटल मालिकों और संचालकों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में कांवड़ियों के ठहराव, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कई सख्त निर्देश दिए गए।
होटल रेट चार्ट डिस्प्ले करना अनिवार्य, मनमाने किराए पर रोक
बैठक के दौरान होटलों के पिछले वर्ष और इस वर्ष प्रस्तावित दरों की समीक्षा की गई। जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि सभी होटल मालिक अपने-अपने होटल में कमरे और अन्य सेवाओं की दर तालिका (Rate Chart) को मुख्य और दृश्य स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करेंगे। दो लोगों के अलावा तीसरे व्यक्ति से अनुचित चार्ज वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा सभी बिलों पर नए GST दरों के अनुसार ही शुल्क लिया जाएगा।
📊 देवघर के प्रमुख होटलों की आधिकारिक रेट लिस्ट (2026):
Hotel Baidyanath - Deluxe Room Single / Double - ₹2,800 / ₹3,200
Premium Room Single / Double - ₹3,000 / ₹3,999
Executive / Presidential Suite - ₹6,000 / ₹7,499
Extra Person - ₹1,200
Shivay Guest House: Deluxe room Singal 800/ non-ac
Deluxe room Double - 1200/ Non-ac
Deluxe room Singal AC -1200/
Family room non-ac - 1200/
Family room Ac - 1600/
Shivay Guest House BABADHAM - Deluxe room Singal 800/ non-ac
Deluxe room Double - 1200/ Non-ac
Deluxe room Singal AC -1200/
Family room non-ac - 1200/
Family room Ac - 1600/
The Magnum- Economy Single / Double - ₹2,300 / ₹2,600
Superior Single / Double - ₹3,600 / ₹4,000
Semi Suite- ₹5,500
Imperial Heights- Deluxe Single / Double -₹4,000 / ₹4,800
Premium Single / Double - ₹4,500 / ₹5,000
Suite Single / Double - ₹5,000 / ₹5,500
Ishaan Sarovar Portico - Deluxe King Single / Double - ₹4,000 / ₹4,500
Premium Twin Single / Double - ₹4,500 / ₹5,000
Hotel Prabha - Single Bed Room- ₹520
Normal Double Bed Room - ₹1,040
Double Bed AC / Non-AC - ₹1,720 / ₹1,440
Four Bed AC / Non-AC- ₹2,680 / ₹2,100
Hotel Siddhartha - Double Bed Non-AC / AC Deluxe - ₹2,500 / ₹3,000
Hotel Yatrik - Double Bed AC / Deluxe AC- ₹2,000 / ₹2,200
Family Suite AC - ₹3,800
Vinayaka Palace - Double Bed Non-AC / AC -₹1,200 / ₹1,650
Dormitory Non-AC (12 Bed) - ₹5,000
Hotel Relax - Non-AC Room / AC Deluxe - ₹1,200 / ₹2,000
AC Super Deluxe Family Room - ₹3,500
Hotel New Grand - Economy Double Bed AC - ₹2,000
Premium Double Bed AC - ₹3,200
Hotel Lawang Signage - Standard Single / Double - ₹1,999 / ₹2,499
Superior Single / Double - ₹3,999 / ₹4,499
Hotel Ganpati Inn - Single Deluxe / Double Deluxe - ₹2,005 / ₹2,520
Driver Dormitory - ₹400
Hotel Sarita - Single Bed / Double Bed- ₹400 / ₹600
Double Bed AC - ₹1,200
Hotel Regal Heights - Deluxe Non-AC / Deluxe AC - ₹1,500 / ₹2,000
Hotel Narayan Plaza - Double Bed Standard / AC - ₹700 / ₹1,400
Biznotel By Pride - Deluxe Room (EP Plan) - ₹2,500
Suite Room (EP Plan)- ₹5,000
Girija SUNRISE - Deluxe Double (EPAI / CPAI)- ₹2,500 / ₹3,000
Hotel Omkareshwar Inn - Double Standard AC / Deluxe AC - ₹2,200 / ₹2,730
Family AC Room (4 Person) - ₹4,200
Hotel Bharti - Double Bed Non-AC / AC - ₹1,000 / ₹1,850
Hotel HB International - Super Deluxe Single / Double AC - ₹2,000 / ₹2,500
Hotel Godwin- Deluxe Single/Double - ₹3,000
Junior Suite -₹6,500
Hotel Jyoti - Non-AC Double / AC Double- ₹1,000 / ₹1,600
Hotel Shiv Savitri- Double Bed Non-AC - ₹1,000
The Grand Sona Deoghar - Standard Single (EP / CP Plan) - ₹3,500 / ₹4,000
Junior Suite Double (CP Plan) - ₹7,000
प्रशासन के अन्य मुख्य निर्देश:
सुरक्षा व्यवस्था और ID प्रूफ: होटल में रुकने वाले सभी यात्रियों का वैध आईडी प्रूफ (ID Proof) और मोबाइल नंबर लेना अनिवार्य होगा। सुरक्षा के लिहाज से होटल के मुख्य द्वार और प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे चालू स्थिति में होने चाहिए।
फायर सेफ्टी और बिजली व्यवस्था: मेला शुरू होने से पहले होटलों में बिजली के तार, स्विच बोर्ड दुरुस्त करने और अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguishers) को अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
·अस्थायी होटलों और खाने की दुकानदारों के लिए लाइसेंस अनिवार्य: बिना खाद्य सुरक्षा अनुज्ञप्ति (Food Safety License) के बाहरी या अस्थायी दुकानें लगाने पर Food Safety and Standard Act 2006 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थायी दुकानों को भी अपना लाइसेंस अपडेट कर बिल पर लिखना अनिवार्य होगा।
यातायात और पार्किंग: होटल के बाहर या सड़क पर वाहन खड़ा करने पर पाबंदी रहेगी। होटल संचालकों को श्रद्धालुओं की गाड़ियों के लिए खुद पार्किंग का प्रबंध करना होगा। नो-एंट्री ज़ोन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
सफाई और कूड़ा प्रबंधन: होटलों के आसपास नगर निगम की मदद से डस्टबिन और प्लास्टिक ड्रम रखवाए जाएंगे। जर्जर धर्मशालाओं की जांच कर यात्रियों के ठहराव पर रोक लगाई जाएगी ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।
आपातकालीन नंबर: सभी होटलों में जिला प्रशासन के प्रमुख हेल्पलाइन और इमरजेंसी दूरभाष नंबरों का डिस्प्ले बोर्ड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
...................................................................................................................
Deoghar Shravani Mela 2026, Deoghar Hotel Rate List, Baba Baidyanath Dham, Deoghar News, Shravani Mela Hotel Rates, Deoghar DC Saurabh Kumar Bhuwania
