श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए 4 अगस्त से देवघर और बासुकीनाथ के बीच किफायती हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो रही है। जानें संचालन और सुविधाओं की पूरी जानकारी।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए झारखंड सरकार और नागर विमानन विभाग एक बड़ी पहल करने जा रहे हैं। आगामी 04 अगस्त 2026 से देवघर और बासुकीनाथ के लिए विशेष किफायती हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और त्वरित यात्रा के साथ-साथ हवाई दर्शन का अनुभव प्रदान करना है।
इस सेवा का संचालन 'झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट' (JFI) के माध्यम से किया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन), झारखंड सरकार के निर्देशों के तहत इस सेवा के पैकेज और दरें निर्धारित की गई हैं। जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें।
...................................................................................................
देवघर हेलीकॉप्टर सेवा 2026, श्रावणी मेला हेलीकॉप्टर राइड, देवघर बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर, Deoghar Helicopter Service, Deoghar News, Shravani Mela 2026
