देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तीसरी सोमवारी पर 3.61 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। रिमझिम बारिश के बीच बाह्य और आंतरिक अर्घा से भक्तों ने जलाभिषेक किया।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 19वें दिन और तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर बाबा नगरी देवघर में शिवभक्तों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। अहले सुबह 04:15 बजे से बाबा भोलेनाथ का जलार्पण शुरू हुआ, जिसके बाद दिनभर रिमझिम बारिश और खुशनुमा मौसम के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से जलाभिषेक किया।
तीसरी सोमवारी पर कुल 3,61,679 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसमें से बाह्य अर्घा के माध्यम से 2,09,856 और आंतरिक अर्घा के जरिए 1,29,532 श्रद्धालुओं ने सुलभतापूर्वक जलार्पण किया।
..........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822