देवघर में एसडीएम रवि कुमार की अध्यक्षता में SIR-2026 अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। मतदाता मैपिंग, दस्तावेजों के सत्यापन और फॉर्म-6 के डिजिटाइजेशन को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन दिनों देश भर में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार, 09 सितंबर 2026 को स्थानीय सूचना भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देवघर विधानसभा क्षेत्र के तहत अब तक हुए कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करना और मतदाता सूची में आ रही विसंगतियों को समयबद्ध तरीके से दूर करना था।

 मैपिंग और विसंगतियों को दूर करने की प्रक्रिया पर चर्चा

बैठक के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने SIR अभियान के तहत मतदाताओं की मैपिंग में पाई गई विसंगतियों की सुनवाई कर उन्हें समय पर दूर करने की पूरी प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया। उन्होंने सुनवाई से जुड़ी टीम और बीएलओ (BLOs) को यह कड़े निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मामले में सही दस्तावेजों का ही संकलन और सत्यापन सुनिश्चित करें।

 दस्तावेज अपलोड और डिजिटाइजेशन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि डॉक्यूमेंट अपलोडिंग, डिजिटाइजेशन और फील्ड वेरिफिकेशन से जुड़े सभी कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न आए। बैठक में विशेष रूप से बीएलओ द्वारा फॉर्म-6 के कलेक्शन और उसके डिजिटाइजेशन कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि एसआईआर अभियान के तहत किए जाने वाले इन महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 इस अवसर पर सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (देवघर), अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, विभिन्न मतदान केंद्रों के बीएलओ (BLOs) और निर्वाचन कार्य से जुड़े संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822