देवीपुर के मचनाटीला प्लस टू स्कूल में बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी ने स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई। 300 बच्चों के बीच डाबर की सामग्री का वितरण किया गया।
विकास कुमार, देवघर।
बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में देवीपुर प्रखंड स्थित प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय, मचनाटीला में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ जीतजोड़ी पंचायत के मुखिया सुभाष यादव ने किया।

मुख्य अतिथि एवं संस्था के केंद्रीय सचिव डॉ. मनोज कौशिक ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत कराते हुए 'उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको' का संदेश दिया। इस अवसर पर डाबर कंपनी के सौजन्य से विद्यालय के लगभग 300 बच्चों के बीच खाद्य व स्वास्थ्य संबंधी सामग्री बांटी गई। बांटी गई सामग्री में एक-एक लीटर मिक्स फ्रूट जूस, लीची जूस, टूथपेस्ट, ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल शामिल हैं।
समारोह के दौरान बेहतर शैक्षणिक सेवाओं के लिए विद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संदीप कुमार और सर्वेश्वर पंडित के निर्देशन में हुआ। इस दौरान विद्यालय प्रभारी दीपक कुमार महतो, शिक्षक विनोद दास, संतोष पासवान समेत पूरा विद्यालय परिवार व ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की है।

.....................................................................
देवीपुर समाचार, बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी, स्वामी विवेकानंद जयंती देवघर, मचनाटीला स्कूल देवीपुर, Devipur News, Deoghar News
..................................................................................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Mail tarunkkanchan@gmail.com
M.N. 8987259822
