गोपालगंज के थावे में 25 एकड़ भूमि पर मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण होगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्थल निरीक्षण कर काम में तेजी के निर्देश दिए।

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, पटना।

गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड अंतर्गत चनावे गांव में प्रस्तावित 'मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल' के निर्माण के लिए चिन्हित स्थल का बुधवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने साइट मैप के जरिए 25 एकड़ 20 डिसमिल भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग और अन्य आधारभूत संरचनाओं की जानकारी दी।

 

निरीक्षण के क्रम में उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जुड़ी कागजी व प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के बनने से गोपालगंज और आसपास के जिलों के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर व गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

 

मौके पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, विधान पार्षद जनक राम, स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि, सारण प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. मनीष कुमार, गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ तथा पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 ..........................................................................................

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Mail - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822