नवादा में पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के पुत्र अखिलेश कुमार की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मशीला देवी अस्पताल का निबंधन रद्द कर उसे सील कर दिया है। भर्ती मरीजों को सदर अस्पताल शिफ्ट किया गया।
कंचन क्रांति न्यूज, नवादा।
नवादा शहर स्थित चर्चित धर्मशीला देवी अस्पताल पर प्रशासन का बड़ा चाबुक चला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल का पंजीकरण (Registration) रद्द किए जाने के बाद जिलाधिकारी (DM) के आदेश और सिविल सर्जन (CS) के निर्देश पर अस्पताल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट और डॉक्टरों की संयुक्त टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी की गई।
मरीज सदर अस्पताल शिफ्ट, पूर्व मंत्री के बेटे की मौत से जुड़ा है मामला
अस्पताल को सील किए जाने के दौरान वहां भर्ती गंभीर मरीजों को तुरंत सदर अस्पताल, नवादा में शिफ्ट कराया गया, जबकि अन्य मरीज इलाज कराकर अपने घर लौट गए। बता दें कि यह पूरा मामला बिहार के पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद और नवादा विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार की संदिग्ध मौत से जुड़ा है। अखिलेश की मौत के बाद पूर्व मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों पर घोर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया था।
जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर हुई कठोर कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन की अनुशंसा पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया था। स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का निबंधन रद्द करने का फैसला लिया। निबंधन रद्द होते ही प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822