बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा नीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 4) के नियमों में बदलाव की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। गर्दनीबाग में बीते 18 अगस्त से धरने पर बैठे छात्रों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के उद्देश्य से मार्च निकाला। हाथों में तिरंगा और अपनी मांगों के पोस्टर थामे हजारों छात्र गांधी मैदान से आगे बढ़े, जिन्हें रोकने के लिए जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। तस्वीरों में देखें पटना की सड़कों पर आंदोलन का पूरा घटनाक्रम...


गर्दनीबाग से लेकर डाकबंगला चौराहे तक जनसैलाब
चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) में दोहरी परीक्षा प्रणाली समाप्त कर single-stage परीक्षा कराने की मांग।- ओएमआर शीट मूल्यांकन में ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) की व्यवस्था पूरी तरह खत्म करने की अपील।
- बिहार के अभ्यर्थियों के लिए राज्य में 100% स्थानीय निवास (डोमिसाइल) नीति लागू करने पर अड़े प्रदर्शनकारी।
- हाथों में तिरंगा और मांगों की पट्टियां लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ते हजारों युवाओं का विशाल प्रदर्शन।
- गांधी मैदान, जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर आंदोलनकारियों को रोकने के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात।

....................................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822