Deoghar News: JPSC भ्रष्टाचार के खिलाफ देवघर में भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में निकाला गया विशाल मशाल जुलूस। जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने दी 22 जुलाई को रांची JPSC दफ्तर घेराव की चेतावनी।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित भ्रष्टाचार और विसंगतियों के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। रविवार, 19 जुलाई 2026 को देवघर में भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में JPSC के विरोध में एक विशाल और आक्रोशपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया। वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर यह मशाल जुलूस नगर के प्रमुख टावर चौक तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
JPSC बन चुका है भ्रष्टाचार का अड्डा, 22 जुलाई को रांची में होगा घेराव: सचिन रवानी
इस विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, JPSC में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार ने राज्य के होनहार युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। युवा मोर्चा का यह मशाल जुलूस इसी भ्रष्टाचार के खिलाफ एक शंखनाद है। इसके विरोध में आगामी 22 जुलाई को रांची स्थित JPSC कार्यालय का ऐतिहासिक घेराव किया जाएगा।
हेमंत सरकार ने युवाओं के सपनों को बेचा: आशीष दुबे
मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं के सपनों को बेचने का काम किया है। JPSC आज पूरी तरह से भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। युवाओं के हक और इंसाफ के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने यह लड़ाई शुरू की है। 22 जुलाई को रांची में होने वाले घेराव को लेकर देवघर से भारी संख्या में युवा कूच करेंगे और इस मशाल जुलूस के जरिए प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी गई है।
आंदोलन में ये प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
सड़क पर उतरे इस आक्रोश मार्च में भाजपा और भाजयुमो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक, विजया सिंह, सोनधारी झा, रमेश गुड्डू, तूफान महाथा, सुनील यादव, शुभम कुमार, विष्णु राउत, रविकांत जैसवाल, धनंजय तिवारी, अमृत मिश्रा, अलका सोनी, संध्या कुमारी, अमित कुमार, पुनिता सिंह, शुचिता घोष, प्रणव मित्रा, रिंकू सिंह, दीनबंधु परिहस्त, अशोक मोहली, गणेश कुमार और कुमार अभिषेक सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
..............................................................................................................
BJYM Mashaal Julus Deoghar, JPSC Protest Deoghar, Sachin Rawani BJP, Ashish Dubey BJYM, JPSC Office Gherao Ranchi, हेमंत सोरेन सरकार JPSC विवाद, कंचन क्रांति देवघर न्यूज।
