देवघर में JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर DC सौरभ कुमार भुवानिया सख्त। शिल्पग्राम में अधिकारियों को दी ब्रीफिंग, कहा- परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं। पढ़ें कंचन क्रांति की रिपोर्ट।


कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा-2024 को लेकर देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, स्वच्छ और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आज शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त (DC) सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने की।

बैठक में उपायुक्त ने कड़े लहजे में स्पष्ट किया कि संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया को बिना किसी गड़बड़ी और कदाचार मुक्त माहौल में पूरा कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा, परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर छोटी सी लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाएं।

अफसरों को समझाया 'ड्यूटी' का पाठ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने हॉल में मौजूद सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों (Majistrates), पुलिस पदाधिकारियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को नियमों और उनके सेवा संबंधी दायित्वों की बारीकी से जानकारी दी।

·      कड़ी निगरानी: सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।

·      पहले से चेकिंग: उपायुक्त ने स्टैटिक और गश्ती दल दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले ही अपने-अपने केंद्रों का निरीक्षण कर लें। वहां सुरक्षा व्यवस्था, पीने का पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं और अन्य तैयारियों की बारीकी से जांच कर ली जाए।

·      गाइडलाइंस का सख्ती से पालन: JSSC द्वारा जारी हर एक दिशा-निर्देश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया है, ताकि कहीं भी चूक की गुंजाइश न रहे।

बैठक में ये रहे मौजूद

शिल्पग्राम में आयोजित इस हाई-लेवल ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त (DDC) श्री पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार, देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) श्री रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और परीक्षा से जुड़े तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

...............................................................................................................................

JSSC Field Worker Exam Deoghar, DC Saurabh Kumar Bhuwania, Deoghar News, Kanchan Kranti News, Jharkhand Staff Selection Commission, Exam Security Deoghar, देवघर समाचार, जेएसएससी परीक्षा।