देवघर प्रखंड में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस कैंप के तीसरे दिन उमड़ी ग्रामीणों की भीड़। 70 आवेदकों का हुआ टेस्ट, 26 पास; जिला परिवहन पदाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के नियमों पर किया जागरूक।

कंचनक्रांति ब्यूरो, देवघर।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के विशेष निर्देश पर जिले के सभी दस प्रखंडों में 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे 'प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप' के तीसरे दिन देवघर प्रखंड कार्यालय परिसर में कैंप का सफल आयोजन किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।

आंकड़ों की नजर में तीसरा दिन: 70 में से 26 हुए पास

कैंप के दौरान आवेदकों के दस्तावेजों की स्क्रूटनी से लेकर ड्राइविंग टेस्ट तक की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कैंप के तीसरे दिन कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 26 आवेदक हुए। 10 आवेदिकों का आवेदन रिजेक्ट हुआ और 18 आवेदक अनुपस्थित रहे। जो आवेदक टेस्ट में पास हुए हैं, उनके ड्राइविंग लाइसेंस की आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।

सड़क पर 'नेक मददगार' बनने की अपील

लाइसेंस प्रक्रिया के साथ-साथ परिवहन विभाग द्वारा कैंप में आए नागरिकों के लिए एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र भी चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने व यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी गुड समैरिटन' (नेक मददगार) योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को कानूनन पूरी सुरक्षा और प्रोत्साहन दिया जाता है, इसलिए बिना किसी डर के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।

कैंप को सफल बनाने में इनकी रही मुख्य भूमिका

इस विशेष कैंप को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार झा, प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय, देवघर प्रखंड के कंप्यूटर ऑपरेटर और जिला परिवहन कार्यालय के अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

...................................................

Keywords - देवघर ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, उपायुक्त देवघर, जिला परिवहन कार्यालय देवघर, देवघर प्रखंड कार्यालय, रोड सेफ्टी जागरूकता, Deoghar Driving License Camp, DTO Vijay Kumar, Kanchan Kranti News.