श्रावणी मेला के 14वें दिन अहले सुबह बाबा वैद्यनाथ मंदिर के पट खुलते ही जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 'बोल बम' के जयघोष से देवघर गूंज उठा।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 14वें दिन अहले सुबह बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह ठीक 04:07 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट खुलते ही कांवरियों का कतारबद्ध जलार्पण शुरू हो गया। पट खुलने के साथ ही संपूर्ण मेला क्षेत्र और रूट लाइन 'बोल बम' व 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।
सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे हजारों कांवरिया निरंतर आगे बढ़ते हुए जलार्पण कर रहे हैं। मेले में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कांवरिया अनुशासित होकर आगे बढ़ रहे हैं।
अहले सुबह से ही कांवरियों की कतार बीएड कॉलेज से शुरू होकर निर्धारित रूट लाइन के जरिए मंदिर परिसर की ओर बढ़ रही है। रूट लाइन में सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और सफाई के इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को जलार्पण में असुविधा न हो।
........................................................................................
देवघर न्यूज, श्रावणी मेला 2026, बाबा वैद्यनाथ मंदिर, कांवरिया यात्रा, जलार्पण, देवघर रूट लाइन, कंचन क्रांति
