बिहार के भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी को देवघर और जसीडीह में श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय लोगों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए बिहार सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।


कंचनक्रांति रिपोर्टर, देवघर।

बिहार के भोजपुर जिले (शाहपुर के बिलौटी गांव) में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी (भरत भूषण) की मौत को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस एनकाउंटर को 'फर्जी' बताते हुए रविवार को देवघर और जसीडीह में दो अलग-अलग स्थानों पर शोक और विरोध सभा का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।


वीर कुंवर सिंह चौक पर कैंडल मार्च और मौन धारण

रविवार को देवघर के वीर कुंवर सिंह चौक पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। यहाँ लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर भरत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

सभा में मौजूद लोगों ने कहा: भरत तिवारी हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद करते थे। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं था। ऐसे में पुलिस द्वारा उनका एनकाउंटर किया जाना बेहद आपत्तिजनक और संदेहास्पद है।

ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर मुख्य रूप से शुभम राज सिंह, प्रीतम भारद्वाज, शुभम, पवन पांडे, राजीव रंजन, गौरव झा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।


जसीडीह के डाबर ग्राम में भी फूटा गुस्सा

दूसरी तरफ, जसीडीह के डाबर ग्राम स्थित गायत्री नगर मोहल्ले में 'दुर्गा मंदिर सेवा समिति' द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहाँ भी स्थानीय निवासियों ने भरत भूषण की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा।

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने सीधे तौर पर बिहार पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से एक 'फर्जी एनकाउंटर' है। उन्होंने बिहार सरकार से अपील की है कि सच सामने लाने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

इस दौरान पंकज उपाध्याय, निर्दोष कुमार सिंह, श्रीकांत बाजपेई, मितू सिंह, अमित तिवारी, राज मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, उदय दुबे, निरोज मिश्रा, रितेश कुमार मिश्रा, श्याम दुबे, जितेंद्र कुमार दुबे, रितेश सिंह, सरोज दुबे, अभिषेक झा, मोहन मधुप, संजय झा, रुद्रप्रताप सिंह, मंजूश्री पासवान, अनंत कुमार चौधरी, टुनटुन मिश्रा, तीतू रजक, दिनेश कुमार दुबे आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

................................................................................................................................

Keywords : Bharat Tiwari Encounter, Deoghar News, Fake Encounter Bihar Police, Bharat Bhushan Deoghar, Bhojpur Police Encounter, देवघर समाचार, भरत तिवारी एनकाउंटर, बिहार पुलिस फर्जी एनकाउंटर, शाहपुर बिलौटी गांव।