•  'यूपी राइज 2026: संवाद, संकल्प, सफलता' कार्यक्रम में युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह
  • सूचना विभाग और टाइम्स नाऊ के साझा मंच पर छात्रों ने कहा- यूपी अब सर्वाधिक अवसरों वाला राज्य

यूपी राइज 2026 कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी छात्र बने उत्तर प्रदेश के कैंपस ब्रांड एम्बेसडर। जानिए कैसे योगी सरकार की नीतियों को सोशल मीडिया के जरिए घर-घर पहुंचाएगा युवा।

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के युवा अब केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य के बदलते विकास मॉडल को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं। इसी संकल्प के साथ राजधानी लखनऊ में 'यूपी राइज 2026: संवाद, संकल्प, सफलता' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा टाइम्स नाऊ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों से आए हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया और 'कैंपस ब्रांड एम्बेसडर' के रूप में सरकार की नीतियों को हर युवा तक पहुंचाने का जिम्मा लिया।


बदल चुका है उत्तर प्रदेश का विकास मॉडल

कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के बदलते परिदृश्य पर बेबाकी से अपनी बात रखी। युवाओं का मानना है कि वर्ष 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। पहले जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता था, वहीं अब यूपी का स्टार्टअप और औद्योगिक माहौल उन्हें वापस अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस दौरान अन्य राज्यों से आए छात्रों ने भी यूपी के सकारात्मक माहौल की जमकर तारीफ की।


जनसंपर्क का सशक्त माध्यम बनेगी सोशल मीडिया

कार्यक्रम के मुख्य सत्र 'डिजिटल युग में सूचना की शक्ति और सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका' पर चर्चा करते हुए छात्रों ने कहा कि आज के दौर में सूचना सबसे बड़ा संसाधन है। कैंपस ब्रांड एम्बेसडर की भूमिका निभाने वाले छात्रों ने संकल्प लिया कि वे यूपी के विकास की सकारात्मक कहानियों और सरकारी योजनाओं को रील्स, ब्लॉग्स और सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर रेडियो जैसे पारंपरिक माध्यमों की प्रासंगिकता पर भी संवाद हुआ।


युवाओं और महिला इंफ्लुएंसर्स ने साझा की सफलता की कहानियां


महिला सुरक्षा सर्वोपरि (सोनाली राजन, शारदा यूनिवर्सिटी): एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा सोनाली ने अपनी मां द्वारा किडनी डोनेट किए जाने के बाद जीवन के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने यूपी को महिलाओं के लिए देश का सबसे सुरक्षित राज्य बनाया है, जिससे छात्राएं बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा कर रही हैं।


 नीट छोड़कर डिजिटल करियर चुना (साक्षी ठाकुर,प्रयागराज): नैनी की साक्षी ने नीट (NEET) क्वालीफाई करने के बाद सोशल मीडिया को अपना करियर बनाया। आज वह बतौर सोशल मीडिया मैनेजर सरकारी योजनाओं को प्रमोट कर रही हैं और भविष्य में अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहती हैं।


 सरकारी योजनाओं से मिला संबल (कृष्णा मिश्रा, लखनऊ यूनिवर्सिटी): एलएलबी छात्र और ब्लॉगर कृष्णा ने बताया कि योगी सरकार की स्कॉलरशिप योजना ने उनकी पढ़ाई और करियर को नई मजबूती दी।


 क्रिएटर्स को मिला बड़ा मंच (शिवांगी श्रीवास्तव, आगरा यूनिवर्सिटी): कानपुर की रहने वाली शिवांगी ने कहा कि 'यूपी राइज 2026' जैसे आयोजनों से राज्य के युवा कंटेंट क्रिएटर्स को एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिला है, जहां उन्हें डिजिटल भविष्य की बारीकियां सीखने को मिलीं।


योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे (वैष्णवी तिवारी, मेरठ): बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा वैष्णवी ने कहा कि 'यूपी राइज 2026' युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ने वाला मंच है। वह कैंपस एम्बेसडर के रूप में अन्य छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगी।


महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की गूंज

कार्यक्रम में मिशन शक्ति, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी और महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की सफलताओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स ने एक सुर में माना कि योगी सरकार की नीतियों ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। महिला सुरक्षा और उनकी बढ़ती भागीदारी ही नए उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है।

.......................................................................................................................

Keywords - यूपी राइज 2026 (UP Rise 2026), कैंपस ब्रांड एम्बेसडर यूपी (Campus Brand Ambassador UP), योगी सरकार स्टार्टअप नीति (Yogi Govt Startup Policy), यूपी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (UP Information Department), उत्तर प्रदेश विकास मॉडल (UP Development Model), सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स लखनऊ (Social Media Influencers Lucknow)