भागलपुर के सुल्तानगंज में 30 जुलाई से भव्य श्रावणी मेला शुरू हो रहा है। नमामि गंगे घाट पर सीएम सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। जानिए इस बार कांवरियों के लिए क्या हैं खास प्रशासनिक तैयारियां।
भागलपुर। बिहार के सुल्तानगंज में आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला की प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। इस बार मेले के उद्घाटन की कमान खुद सूबे के मुखिया संभालेंगे। सदर एसडीओ विकास कुमार ने मेला प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालते हुए जिला सामान्य शाखा को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
आस्था के महापर्व का समापन 28 अगस्त को
एक महीने तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व का समापन 28 अगस्त को होगा। मेले का भव्य उद्घाटन सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर किया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री और बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे। वीआईपी मेहमानों को आमंत्रित करने और उनकी सहमति लेने के लिए अगले एक-दो दिनों में पत्राचार की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
लेजर लाइट और वॉटर फाउंटेन बढ़ाएंगे मेले की रौनक
कांवरियों और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए इस बार प्रशासन कुछ खास इंतजाम कर रहा है। सदर एसडीओ ने बताया कि नमामि गंगे घाट पर अतिथियों के लिए जर्मन हैंगर और भव्य टेंट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा:
आकर्षक लेजर लाइट शो और वॉटर म्यूजिकल फाउंटेन की व्यवस्था होगी।
सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे।
यजल, रोशनी, बिजली, जेनरेटर और मोबाइल टॉयलेट (चलंत शौचालय) की पुख्ता व्यवस्था रहेगी।
इसके साथ ही, नई सीढ़ी घाट पर भी प्रशासन मुस्तैद रहेगा, जहां श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी, टेबल, चौकी और पंखों का इंतजाम किया जाएगा।
जगमगा उठेगा पूरा कांवरिया मार्ग
प्रशासन ने सुल्तानगंज और उसके आसपास के सभी प्रमुख मार्गों को रोशनी से सराबोर करने की योजना बनाई है। इसके तहत निम्नलिखित मार्गों पर विशेष सजावट और लाइटिंग की जाएगी:
तारापुर से असरगंज होते हुए सुल्तानगंज सड़क मार्ग।
धांधी बेलारी कांवरिया विश्राम स्थल से आरओबी सुल्तानगंज तक।
मुंगेर-सुल्तानगंज मार्ग में कमरगंज मसदी पार्किंग से कृष्णगढ़ चौक तक।
भागलपुर-सुल्तानगंज मार्ग में तिलकपुर गांधीघर पार्किंग से सुल्तानगंज बाजार चौक तक।
शाहकुंड-सुल्तानगंज मार्ग में दिलगौरी मोड़ से शाहाबाद चौक तक।
खादी भंडार के पास बनेंगे वीआईपी 'स्विस कॉटेज'
इस वर्ष श्रावणी मेले में आने वाले विशिष्ट अतिथियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 'स्विस कॉटेज' का निर्माण कराया जा रहा है। प्रखंड कार्यालय, सुल्तानगंज प्रवेश द्वार के सामने (खादी भंडार के पास) इसे बनाने का प्रस्ताव है। इन कॉटेज में आधुनिक सुविधाएं जैसे चिलर प्लांट (ठंडे पानी के लिए), बेहतर फर्नीचर, सीसीटीवी, पर्याप्त बिजली और चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
................................................................................................................................
Keywords : श्रावणी मेला 2026, सुल्तानगंज श्रावणी मेला, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नमामि गंगे घाट भागलपुर, कांवरिया मार्ग व्यवस्था, स्विस कॉटेज सुल्तानगंज, Shravani Mela Bhagalpur
