नेपाल प्राकृतिक आपदा में फंसे जमुई के नागरिकों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने अपील जारी की है। अपने क्षेत्र के अंचलाधिकारी को तुरंत विवरण दर्ज कराएं।
कंचन क्रांति न्यूज, जमुई।
नेपाल में आई हालिया प्राकृतिक आपदा के बाद जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह सजग, संवेदनशील और अलर्ट मोड पर है। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आपदा में फंसे जिले के नागरिकों की रक्षा करना और उनके परिजनों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है।
जमुई जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि जिले का कोई भी नागरिक या उनका रिश्तेदार नेपाल में फंसा हुआ है और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो इसकी सूचना बिना किसी देरी के अपने संबंधित क्षेत्र के अंचलाधिकारी (CO) को दें। परिजनों को प्रभावित व्यक्ति का पूरा विवरण तुरंत दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासन का कहना है कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित उच्च अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाकर फंसे हुए लोगों की सुरक्षित स्वदेश वापसी व राहत कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही, मीडिया बंधुओं से भी इस महत्वपूर्ण सूचना को व्यापक रूप से प्रसारित करने का अनुरोध किया गया है ताकि समय पर पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
.......................................................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822