जमुई-नवादा मुख्य मार्ग पर आढ़ा के पास अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से ऑटो सवार मो. नसीम की मौत, जबकि चालक कुंदन पांडेय गंभीर रूप से घायल। पढ़ें पूरी खबर।

कंचन क्रांति ब्यूरो, जमुई।

जमुई-नवादा मुख्य मार्ग पर आढ़ा के समीप रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल है।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा गांव निवासी मो. रिजवान के पुत्र मो. नसीम के रूप में हुई है। वहीं, घायल ऑटो चालक की पहचान सत्यनारायण मिश्रा के पुत्र कुंदन पांडेय के रूप में की गई है, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पीछे से मारी टक्कर, हाइवा लेकर चालक फरार

घायल ऑटो चालक कुंदन पांडेय ने बताया कि वे बेला से आढ़ा की ओर ऑटो से आ रहे थे। उनके साथ मो. नसीम भी सवार था। जैसे ही ऑटो आढ़ा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक से हाइवा का पीछा भी किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।

परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

मो. नसीम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर अज्ञात हाइवा चालक की तलाश और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

……………………………………………………………………………………………………………………………

जमुई सड़क हादसा, जमुई नवादा मार्ग दुर्घटना, आढ़ा हाइवा हादसा, जमुई न्यूज, चंद्रदीप थाना जमुई, सड़क हादसा जमुई