जमुई पुलिस और STF की संयुक्त छापेमारी में 4 अवैध हथियार व 23 कारतूस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग निरुद्ध। टाउन थाना में DSP ने दी जानकारी।
ए. आलम, जमुई।
जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियारों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने अम्बा और बिक्रमपुर सिमरिया गांव में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 4 अवैध आग्नेयास्त्र (1 देसी मस्कट व 3 देसी कट्टा) और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस ने निरुद्ध किया है।
टाउन थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
बड़ी वारदात की रची जा रही थी साजिश
एसडीपीओ ने बताया कि एसपी विश्वजीत दयाल को विश्वसनीय सूत्रों और एसटीएफ के माध्यम से सूचना मिली थी कि टाउन थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी राजा बाबू उर्फ प्रदीप अवैध हथियारों और कारतूसों की खेप मंगवाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीआईयू (जिला आसूचना इकाई), जमुई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम का गठन कर चिन्हित स्थानों पर छापेमारी शुरू की गई।
पूछताछ में खुला राज, एक के बाद एक पकड़े गए आरोपी
टीम ने सबसे पहले दबिश देकर राजा बाबू को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने हथियारों और कारतूसों की खेप बिक्रमपुर सिमरिया गांव निवासी सुमन कुमार को छिपाने के लिए दी है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुमन को दबोचा। सुमन की निशानदेही पर खुलासा हुआ कि उसने मस्कट और गोलियां गांव के ही बंदन कुमार तथा तीन देसी कट्टा व कारतूस एक नाबालिग के पास रखवाए हैं।
बरामदगी का विवरण:

बंदन कुमार के घर से: 1 देसी मस्कट और 15 जिंदा कारतूस।
नाबालिग के घर से: 3 देसी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस।
कुल बरामदगी: 4 अवैध हथियार (1 मस्कट, 3 कट्टा) एवं 23 जिंदा गोलियां।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
राजा बाबू उर्फ राजा कुमार उर्फ प्रदीप: पिता- सदानंद रावत, निवासी- अम्बा, टाउन थाना (जमुई)
सुमन कुमार: पिता- पप्पू पासवान, निवासी- बिक्रमपुर सिमरिया (जमुई)
बंदन कुमार: पिता- कृष्ण साव, निवासी- बिक्रमपुर सिमरिया (जमुई)
एक नाबालिग -
एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा बाबू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से आधा दर्जन (6) से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है।
..............................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822