JCECEB ने NEET UG 2026 झारखंड राज्य कोटा काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 7 से 11 अगस्त तक मेरिट लिस्ट के लिए आवेदन करें। जानें चॉइस फिलिंग और अलॉटमेंट की पूरी तारीखें।


धनबाद। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के अंकों के आधार पर राज्य कोटा सीटों पर नामांकन के लिए आधिकारिक काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य के मेडिकल, डेंटल और होम्योपैथिक (MBBS, BDS, BHMS) कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 7 अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं।


JCECEB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य मेरिट सूची में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू होकर 11 अगस्त 2026 (अपराह्न 3:00 बजे तक) जारी रहेगी। पर्षद द्वारा 12 अगस्त 2026 को राज्य स्तरीय प्रोविजनल मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।


प्रथम चरण की काउंसिलिंग का पूरा कार्यक्रम

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग: 13 अगस्त से 19 अगस्त 2026

भरे गए विकल्पों में संशोधन (Edit Choice): 20 अगस्त 2026

सीट आवंटन सूची व प्रोविजनल लेटर जारी: 22 अगस्त 2026

दस्तावेज़ सत्यापन एवं नामांकन: 23 अगस्त से 28 अगस्त 2026


धनबाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की आपाधापी से बचने के लिए सभी आवश्यक शैक्षणिक व श्रेणी दस्तावेज (जैसे- नीट स्कोरकार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि) समय रहते तैयार रखें। समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन या चॉइस फिलिंग स्वीकार नहीं की जाएगी।