'प्रेम कीटाणु' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना का जबरदस्त अंदाज देखने को मिलेगा। जानिए कब रिलीज होगी यह फिल्म।

कंचन क्रांति न्यूज, पटना।

कॉलेज के वो सुनहरे दिन, गहरी दोस्ती, बेपरवाह मस्ती और छोटी-छोटी बातों पर होने वाली नोंकझोंक—जिंदगी की यही असली खूबसूरती हुआ करती थी। इसी पुरानी यादों को ताजा करने आ रही है फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शरारतों, रोमांस, दिल टूटने और एक ही लड़की से प्यार करने वाले दो लड़कों की यह कहानी पुराने दौर की बेहतरीन मसाला हिंदी फिल्मों की याद दिलाती है।

वीर पहाड़िया की मासूमियत और अपारशक्ति का स्वैग

फिल्म में वीर पहाड़िया एक ऐसे प्रेमी लड़के की भूमिका में हैं, जो प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ है और अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लेता है। वहीं दूसरी ओर, अपारशक्ति खुराना अपने स्टाइलिश अंदाज और स्वैग से अलग ही रंग जमाते नजर आ रहे हैं। जब इन दोनों की टक्कर एक ही लड़की के लिए होती है, तो पर्दे पर कॉमेडी और रोमांस का डबल डोज देखने को मिलता है।

  इस लव स्टोरी के केंद्र में आफिया सैयद हैं, जिनके इर्द-गिर्द दोनों की दुनिया घूमती है। इसके अलावा राकेश बेदी और निखिल विजय जैसे मंझे हुए कलाकार फिल्म में हंसी और कॉमेडी का तड़का लगाते हैं। फिल्म का संगीत और इसके रंगीन दृश्य इसे एक परफेक्ट बॉलीवुड एंटरटेनर बनाते हैं।

जानें प्रेम किटाणु कब रिलीज होगी

अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी और गौरव वर्मा (अवानिका फिल्म्स) द्वारा निर्मित ‘प्रेम कीटाणु’ दोस्ती और पहले प्यार के खट्टी-मीठी यादों को बड़े पर्दे पर जीवंत करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822