देवघर के शिवलोक परिसर में विश्व आदिवासी दिवस पर 'झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026' आयोजित। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों और बच्चों का हुआ सम्मान।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर:
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शिवलोक परिसर में 'झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा, उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शान परवीन और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह के शुरुआत में अतिथियों और पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी और टाना भगत सहित जनजातीय समाज की महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत और अधिकारों पर प्रकाश डाला। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि पर्यावरण संकट के इस दौर में आदिवासी समाज का प्रकृति-केंद्रित जीवनदर्शन पूरी मानवता को राह दिखाता है। उन्होंने जिले के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनजातीय कल्याण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने कहा कि पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जनजातीय युवाओं को शिक्षा, खेल और रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। स्वागत भाषण उप विकास आयुक्त ने दिया, जबकि नगर आयुक्त ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
लघु फिल्म और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्मित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें जनजातीय जीवनशैली, संघर्ष और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण को दर्शाया गया। सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आदिवासी समाज के प्रबुद्ध लोगों, लोक कलाकारों और चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर अपर उपायुक्त हीरा कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला नजारत उपसमाहर्ता मुकेश कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
फोटो और वीडियो - विकास कुमार
........................................................................................................
Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026, World Adivasi Divas Deoghar, Deoghar News, Deoghar Shivlok Parisar Event, Adivasi Heritage Deoghar, Deoghar District Administration News
