झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 5700 से ज्यादा सीटें खाली रहने पर JCECEB ने स्पेशल राउंड काउंसिलिंग शुरू की है। पहले से नामांकित छात्र भी अब अपनी पसंद की ब्रांच या कॉलेज बदल सकते हैं। पढ़ें पूरी प्रक्रिया।
कंचन क्रांति ब्यूरो, जमशेदपुर।
झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में चार चरणों की मुख्य काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी बीटेक की 5,700 से अधिक सीटें रिक्त रह गई हैं। इन बची हुई सीटों को भरने के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा परिषद (JCECEB) ने स्पेशल राउंड काउंसिलिंग और एडमिशन का नया शेड्यूल जारी किया है।
इस विशेष राउंड की सबसे बड़ी राहत उन विद्यार्थियों के लिए है, जो पहले ही किसी कॉलेज में दाखिला ले चुके हैं लेकिन अपनी मौजूदा ब्रांच (ट्रेड) से संतुष्ट नहीं हैं। जेसीईसीईबी के नए प्रावधान के तहत, नामांकित छात्र भी खाली सीटों के आधार पर अपनी पसंद की ब्रांच या संस्थान बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पॉलिटेक्निक छात्रों को लैटरल एंट्री का मौका
विशेषज्ञों के अनुसार, कंप्यूटर साइंस (CS) और आईटी के अलावा सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल जैसी कोर इंजीनियरिंग शाखाओं में भी काफी सीटें खाली हैं। इसके अलावा, जेईई मेन (JEE Main) के अभ्यर्थियों के साथ-साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा पूरा कर चुके पॉलिटेक्निक छात्रों को भी लैटरल एंट्री (बीटेक द्वितीय वर्ष) के जरिए स्पेशल राउंड में शामिल होने का अवसर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्पेशल काउंसिलिंग की प्रक्रिया और तिथियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
.......................................................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822
...........................................................................................