घाघरा थाना क्षेत्र में नवडीहा पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट


गुमला। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीहा पुल के समीप बीती मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना मंगलवार रात्रि करीब 11:30 बजे हुई। मृतक युवकों की पहचान दुर्गेश ठाकुर (उम्र 28 वर्ष) और राम लोहरा के रूप में हुई है, जो दोनों घाघरा प्रखंड मुख्यालय के ही निवासी थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक देर रात अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घाघरा से लोहरदगा की ओर जा रहे थे। सफर के दौरान कथित तौर पर मोबाइल पर बात करने के कारण उनका ध्यान भटका और वे अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे एक भारी वाहन (ट्रक) की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। एक साथ क्षेत्र के दो युवा युवकों की अचानक इस तरह हुई मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद पूरे घाघरा क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।



सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

Mobile- 8987259822