झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह में शोक की लहर। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई नेताओं ने उत्सव उपवन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि। आज राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि।


गिरिडीह। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से पूरे राज्य और गिरिडीह जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए गिरिडीह स्थित उनके आवास 'उत्सव उपवन' में समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम जनता का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी।


सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उत्सव उपवन में रखा गया है। निधन की खबर मिलते ही देश और राज्य के प्रमुख राजनीतिक चेहरों का गिरिडीह आगमन शुरू हो गया।

दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख नेताओं में शामिल हैं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य सरकार के मंत्री: डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, विधायक विनोद सिंह के अलावा तमाम नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।


झारखंड सरकार ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान (State Honours) के साथ कराने का निर्णय लिया है।

अंत्येष्टि रविवार अपराह्न 3:30 बजे उसरी नदी - हरसिंहरायडीह श्मशान घाट, गिरिडीह में होगी।


अंत्येष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

श्मशान घाट और आसपास के रूट पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

साफ-सफाई और राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) से जुड़े सभी प्रोटोकॉल पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।




सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

Mobile- 8987259822