देवघर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की युवा जिला समिति गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ। युवा जिला अध्यक्ष पद के लिए 5 दावेदारों का साक्षात्कार लिया गया, जिसका अंतिम निर्णय डॉ. टाइगर जयराम महतो करेंगे।

 कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

 झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की देवघर युवा जिला समिति के गठन को लेकर सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवघर जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा ने की, जबकि इसका सफल संचालन मुख्य मोर्चा की जिला कमेटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुनेश्वर कुमार, संदीप तिग्गा, सहदेव महतो, राजाराम महतो एवं सुरेंद्र यादव ने शिरकत की।

बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु युवा जिला अध्यक्ष का चयन रहा, जिसके लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की। केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी पांचों प्रत्याशियों का साक्षात्कार (Interview) लिया। साक्षात्कार के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी उम्मीदवारों की रिपोर्ट पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. 'टाइगर' जयराम महतो के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। तत्पश्चात, केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से आधिकारिक पत्र जारी कर नए युवा जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

कार्यक्रम में जिले भर से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने और संगठन का विस्तार पंचायत व बूथ स्तर तक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

ये प्रमुख कार्यकर्ता रहे मौजूद: कार्यक्रम में मुख्य रूप से खुशवंत प्रधान, अभिनव राऊत, इबरार अंसारी, अरुण महतो, महेश्वर महतो, रोहित राउत, धर्मवीर राउत, मुकेश यादव, अखिलेश कापरी, जितेंद्र राउत, अंग्रेज दास, हरि नारायण दास, श्याम सुंदर कुमार, विक्रम कुमार राउत, योगेश राउत, दिलीप राउत, दिनेश यादव, विजय कुमार, संदीप कुमार, मुकेन्दर मंडल, राजाराम यादव, सिकंदर कुमार, आकाश कुमार, दिलीप कुमार यादव, विवेक राउत, चंद्रशेखर वर्मा, मनोज यादव, संजय कुमार राउत, राहुल कुमार, योगेंद्र प्रसाद मांझी, गौतम कुमार मंडल, शिवनंदन कुमार, कुंदन राउत, गौतम, चंद्रशेखर यादव, गुलशन कुमार, मुकेश मंडल, विक्की ठाकुर, कपिल देव कुशवाहा, बबलू कुमार वर्मा, विजय वर्मा, कुंदन वर्मा, दयानंद राउत, विशाल कुमार, गौरी शंकर, विनोद मंडल, चंदन कुमार सिंह, मुकेश कुमार दास, संदीप कुशवाहा, विजय कापरी, मुकेश कुमार, शेखर यादव एवं मोहन मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट विकास कुमार

.................................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822