जमालपुर के पूर्व सैनिक के बेटे कुमार सौरभ ने UPSC CAPF परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 120वीं रैंक हासिल की। अब वे असिस्टेंट कमांडेंट बनेंगे।

 

  • इंजीनियरिंग के बाद प्राइवेट जॉब के साथ की तैयारी, अब असिस्टेंट कमांडेंट पद पर देंगे सेवा
  • पूर्व सैनिक पिता को देखकर बचपन से था देश सेवा का सपना, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, मुंगेर।

जमालपुर (नयागांव ठाकुरबाड़ी रोड, वार्ड नंबर 13) निवासी सेवानिवृत्त सैनिक राजेश कुमार मंडल के पुत्र कुमार सौरभ ने अपनी मेहनत और लगन से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की CAPF (AC) परीक्षा-2025 में सफलता हासिल की है। ऑल इंडिया 120वीं रैंक प्राप्त कर सौरभ अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर योगदान देंगे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

कुमार सौरभ को देश सेवा की प्रेरणा अपने पिता से मिली। पिता को सेना की वर्दी में देखकर उन्होंने बचपन में ही फौज में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जमालपुर से हुई, जिसके बाद उन्होंने आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुणे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

 

पढ़ाई के बाद सौरभ ने निजी क्षेत्र में साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट के रूप में काम किया। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और अपने प्रयास में सफलता हासिल की।

 

उनकी इस सफलता पर स्थानीय वार्ड पार्षद आलोक कुमार ने उन्हें सम्मानित किया और माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुमार सौरभ की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

.........................................................................

कुमार सौरभ जमालपुर, UPSC CAPF AC Result 2025, मुंगेर खबर, जमालपुर UPSC Success, असिस्टेंट कमांडेंट कुमार सौरभ