लातेहार-चंदवा एनएच पर शिवा टोली के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से चालक करण कुमार विद्यार्थी की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लातेहार / चंदवा । रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चंदवा थाना क्षेत्र के शिवा टोली के समीप सुबह करीब 10:30 बजे घटित हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, एक सवारी ऑटो (टेम्पू) यात्रियों को लेकर लातेहार से चंदवा की ओर आ रही थी। जैसे ही ऑटो शिवा टोली के पास पहुंची, सड़क पर बने ठोकर (स्पीड ब्रेकर) के कारण अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
दुर्घटना में ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लातेहार जिले के कुर्रा निवासी करण कुमार विद्यार्थी (32 वर्ष) के रूप में की गई है।
दुर्घटना में घायल यात्रियों की सूची:
सरिता देवी – लातेहार
सुशांति कुमारी (पिता: रामे उरांव) – रेहल-पाण्डेयपुरा
मुकलेश कुमार शर्मा – हेट लोटो, लातेहार
सेलवरिया
राधिका कुमारी
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।