मधुपुर में सौहार्द और अभूतपूर्व शांति व्यवस्था के बीच दुर्गा पूजा उत्सव संपन्न हुआ। मंत्री हाफिजुल हसन की कुशल दूरदर्शिता और नेतृत्व के लिए स्थानीय जनता ने उनका आभार जताया और आशीर्वाद दिया।

क्रांति न्यूज, मधुपुर (देवघर)।

 विजयादशमी के पावन अवसर पर झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री हाफिजुल हसन जी ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता को दुर्गा पूजा और विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

अपने मिलनसार, मृदुभाषी और जनप्रिय स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले मंत्री हाफिजुल हसन हमेशा से आम जनता के सुख-दुख में साझीदार रहे हैं। आम आदमी के साथ उनका सीधा, सरल और व्यक्तिगत जुड़ाव ही उन्हें क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय और जन-जन का नेता बनाता है।

इस वर्ष मधुपुर में जिस अभूतपूर्व शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारे और सुरक्षा के माहौल में दुर्गा पूजा का यह महापर्व संपन्न हुआ, उसका श्रेय स्थानीय जनता ने माननीय मंत्री जी की कुशल दूरदर्शिता, प्रशासनिक समन्वय और जन-समर्पण भाव को दिया है।

मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने इस शांतिपूर्ण आयोजन के लिए माननीय मंत्री जी को सहृदय धन्यवाद देते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री हाफिजुल हसन के नेतृत्व में मधुपुर क्षेत्र विकास, सुरक्षा और आपसी सौहार्द के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

 ................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822