जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को एक पत्र लिखकर निगम बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की है। विधायक का आरोप है कि मानगो नगर निगम में नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है।


मुख्य बिंदु: विधायक सरयू राय की आपत्तियां


  • अधिनियम का उल्लंघन: सरयू राय ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा है। नियमानुसार, निगम बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह में कम-से-कम एक बार आयोजित होना अनिवार्य है।
  • तीन महीने से कोई बैठक नहीं: मानगो नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक 16 अप्रैल 2026 को हुई थी, जिसमें वे पदेन सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। लेकिन इसके बाद तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है और दूसरी बैठक अब तक नहीं बुलाई गई है।
  • विकास कार्य ठप होने की आशंका: विधायक ने चिंता व्यक्त की है कि समय पर बैठकें न होने के कारण नगर निगम के कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विकास कार्यों के निर्णय लटके हुए हैं।

पहली बैठक के 'मिनट्स' भी नहीं मिले


विधायक सरयू राय ने पत्र में इस बात पर भी कड़ी नाराजगी जताई है कि बोर्ड के पदेन सदस्य होने के बावजूद उन्हें 16 अप्रैल को हुई पहली बैठक की कार्यवाही (मिनट्स) की प्रति अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। विधायक की माह है कि पिछली बैठक के मिनट्स की प्रति मुझे जल्द से जल्द उपल्बध कराई जाए। इसके साथ मानो नगर मिगम बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाई जाए ताकि जनहित में शहर के विकास की लंबित योजनाओं पर नियमानुसार तुरंत फैसला ले सकें।