रायबरेली के हरचंदपुर में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर भारी बारिश और नशे की हालत में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा। चालक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती। पढ़ें पूरी खबर कंचन क्रांति न्यूज पर।
कंचन क्रांति न्यूज, रायबरेली।
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर डिडौली गांव के पास भारी बारिश के बीच एक तेज रफ्तार ऑटो (टेंपो) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस सड़क हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
नशे की हालत में था चालक, ग्रामीणों ने की मदद
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गुलूपुर गांव निवासी चालक दीपक पासी उर्फ विपतिया पासी त्रिपुल्ला चौराहे पर स्थित देसी शराब के ठेके पर शराब पीने के बाद भारी बारिश के बीच अपने घर लौट रहा था। नशे की हालत और तेज रफ्तार के कारण वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
घटना के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी। हादसे की आवाज सुनकर डिडौली गांव के ग्रामीण, पत्रकार रवि सिंह और राहुल सिंह मौके पर तुरंत इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने भारी बारिश के बीच मिलकर पलटे हुए ऑटो को सीधा किया और गंभीर रूप से घायल चालक दीपक पासी को बाहर निकाला।
पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
पत्रकार रवि सिंह द्वारा तुरंत हरचंदपुर थाने को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल चालक दीपक पासी को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद से इलाके में इस बात की चर्चा आम रही कि नशे की लत और लापरवाही ने एक बार फिर बड़ा हादसा करवा दिया।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822