रायबरेली के बछरावां में लालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास उन्नाव निवासी महिला ने नीलांचल एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कंचन क्रांति न्यूज, रायबरेली।
लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर स्थित बछरावां में लालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान उन्नाव जिले के रानीखेड़ा निवासी मीनाक्षी यादव (पत्नी वीरेंद्र यादव) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला दिल्ली से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस के सामने अचानक कूद गई। रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन चंद्रभान गौतम ने बताया कि महिला काफी देर से ट्रैक के पास बैठी हुई थी। परिजनों के मुताबिक, मीनाक्षी अपने बेटे से मिलने बछरावां आई थी और वहां से अपने घर लौट रही थी।
घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज चंद्र भूषण राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट रविशंकर सिंह
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822