रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस की बैठक हुई। अमेठी सांसद केएल शर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष और छात्रों की आवाज उठाने की बड़ी जीत है।
रायबरेली।
रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पहुंचे अमेठी के सांसद किशोरी लाल (केएल) शर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निरंतर संघर्ष की जीत है।
छात्रों के मुद्दे को सड़क से संसद तक उठाया
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद केएल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की न्यायसंगत मांगों और अधिकारों को सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ उठाया। उन्होंने नीट-एसआईआर (SIR) मुद्दे पर रायबरेली कांग्रेस संगठन द्वारा निभाई गई सक्रिय भूमिका की भी जमकर सराहना की।
सांसद ने कहा कि श्री राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा छात्र आंदोलन के कारण थोड़ा दब गया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे भूली नहीं है और यह मुद्दा खत्म नहीं हुआ है।
संगठन ने जताया आभार
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी ने छात्रों और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए राहुल गांधी और सांसद केएल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
बैठक में यह वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में ऊंचाहार के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश सचिव अतुल सिंह, सरेनी की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी, हरचंदपुर के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र विक्रम सिंह (पंजाबी सिंह), नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता, वी.के. शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, डॉ. मनीष सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, रमेश शुक्ला, महिला जिलाध्यक्ष शैलजा सिंह, लक्ष्मी सिन्हा, रवि सिंह, पिंकू सिंह, राजा तिवारी, आशीष तिवारी, अजीत सिंह, संजीव पांडेय, महेश शर्मा, शैलेंद्र सिंह, अनिरुद्ध दीक्षित, संतोष त्रिवेदी, संजय श्रीवास्तव, हाजी मोहम्मद इलियास, सोनी कुमारी, सुमित्रा रावत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा मीडिया प्रभारी विश्वनाथ त्रिवेदी और नगर प्रवक्ता महताब आलम भी उपस्थित थे।
................................................................................................
रायबरेली कांग्रेस बैठक, केएल शर्मा रायबरेली, राहुल गांधी, भुएमऊ गेस्ट हाउस रायबरेली, शिक्षा मंत्री इस्तीफा, रायबरेली न्यूज, अमेठी सांसद केएल शर्मा
