रायबरेली में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए FSDA अलर्ट! 3 प्रमुख रूटों पर 200 से अधिक होटलों-ढाबों पर निगरानी के लिए विशेष टीमें तैनात।

कंचन क्रांति ब्यूरो, रायबरेली।

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित लगभग 200 छोटे-बड़े होटलों और ढाबों को अपनी सख्त निगरानी के दायरे में ले लिया है।

मिलावटखोरी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री या वितरण पर अंकुश लगाने के लिए विभागीय स्तर पर कांवड़ यात्रा से जुड़े तीन प्रमुख रूटों पर 2-2 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। खाद्य सामग्री में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत मिलने पर यह टीमें तुरंत जांच कर कड़ी कार्रवाई करेंगी। सावन में कांवड़ यात्रा के साथ-साथ कई अन्य पर्व भी आते हैं, जिनमें जगह-जगह भंडारे और खाद्य सामग्री का वितरण होता है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

सहायक खाद्य आयुक्त (द्वितीय) मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर संचालित 200 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा के मानकों का पूरी सख्ती से पालन कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके।

.................................

रायबरेली कांवड़ यात्रा (Raebareli Kanwar Yatra), रायबरेली FSDA टीम (Raebareli FSDA Team), कांवड़ यात्रा खाद्य सुरक्षा (Kanwar Yatra Food Safety), रायबरेली होटल ढाबा चेकिंग (Raebareli Hotel Dhaba Checking), सावन मिलावटखोरी पर कार्रवाई (Sawan Food Adulteration Action)